रानीवाड़ा: रघुनाथ महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी
जालौर जिले के रानीवाड़ा में रघुनाथ बिश्नोई मेमोरियल महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों को पुलिस अधिकारियों ने यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही लाइसेंस बनवाने,दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने एवं सीट बेल्ट लगाने सहित विभिन्न यातायात नियमों की जानकारी दी इस दौरान महाविद्यालय प्रशासन भी उपस्थित रहा।