सिंघिया थाना क्षेत्र के न्योरी घाट पर छठ पूजा के दौरान नदी में एक बच्चा लापता हो गया। लापता बच्चा की पहचान अमन कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि छठ पूजा को लेकर बच्चा घाट पर गया था इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया । स्थानीय लोगों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया लेकिन पता नहीं चल सका। एस डी आर एफ की टीम के द्वारा तलाश किया गया।