इटारसी: तवा नहर में गिरा ऑटो, सात दिन बाद मिला 25 वर्षीय युवक का शव, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
पुलिस के मुताबिक पथरोटा और इटारसी थाने की सीमा पर 20 जनवरी की रात एक ऑटो रिक्शा तवा नहर में गिर गया था। ऑटो में सवार युवक कन्हैया बिनाकिया (25) पानी के तेज बहाव में बह गया था।युवक तवा कॉलोनी का रहने वाला था। करीब एक सप्ताह तक चले सर्चिग ऑपरेशन के बाद पुलिस ने उसकी लाश बरामद की। मंगलवार बुधवार दरमियानी रात 12.30 बजे युवक का मर्ग इटारसी थाने मे मर्ग कायम किया।