बिंदकी: अलीपुर मोड़ के समीप हनुमान मंदिर और नहर पुल के बीच साइकिल सवार वृद्ध के पैंट की जेब काटकर ₹4000 ले गए बदमाश
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के बिंदकी-चौडगरा मार्ग के अलीपुर मोड़ के समीप हनुमान मंदिर तथा नहर पुल के बीच साइकिल सवार वृद्ध हरिमोहन सिंह निवासी ग्राम पधारा थाना बकेवर जनपद फतेहपुर को एक बाइक में सवार दो बदमाशों ने रोक लिया और उनके पैंट की जेब को काट दिया और ₹4000 निकाल ले गए। पीड़ित हरमोहन सिंह ने रविवार को दिन में 2 बजे पुलिस को तहरीर दिया।