उधवा: उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गड़ल्ली में प्रजा यत्न संस्था द्वारा गणित मेला का आयोजन
उधवा प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गड़ल्ली में शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे प्रजा यत्न संस्था के द्वारा गणित मेला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।वहीं बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अटल बिहारी भगत ने गणित मेले का अवलोकन किया और बच्चों की गतिविधियों को देखा।