श्योपुर। जिला मुख्यालय पर स्थित कृषि उपज मंडी में गुरूवार को दोपहर 12 बजे भावांतर योजना अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा देवास में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान प्रदेश के एक करोड़ 33 लाख किसानो के खाते में भावांतर की राशि का अंतरण किया गया।