तहसील मड़ावरा के जलन्धर गाँव के पास बुधवार को शाम करीब 5 बजे एक बाइक असन्तुलित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से 108 एम्बुलेंस के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया। जहाँ पर उनका उपचार चल रहा है।