करनाल: गांव छपरा खेड़ा में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम।
Karnal, Karnal | Mar 1, 2024 गांव छपरा खेड़ा में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और ₹100000 और आभूषण लेकर फरार हो गए मौके पर मौजूद परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करते हैं और दिन के समय दिहाड़ी पर गए हुए थे । जैसे ही देर शाम को वह घर पर आए तो उनको अपने घर में चोरी हुई मिली । जिसमें ₹100000 नगदी और कीमती सामान गायब है फिलहाल इसकी शिकायत पुलिस को दी गई।