मांझा: मांझा थाने की पुलिस ने मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया, देसी कट्टा बरामद
गोपालगंज जिले के माझा थाने की पुलिस ने मारपीट में हथियार लहराते के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने मौके से देसी कट्टा भी बरामद किया है। बताया जाता है कि आरोपी के द्वारा मारपीट में हथियार लहराया गया था। इसकी जानकारी माझा थाना अध्यक्ष ने गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे दी है।