मैनपुरी की सदर कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस में तहसीलदार और क्राइम इंस्पेक्टर के द्वारा जनता की समस्या सुनी गई। और करीब पांच समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में सभी लेखपाल और कानूनगो भी जनता की समस्या सुनने में मौजूद दिखे।