आरा: डिहरा गांव स्थित नहर में डूबने से 14 वर्षीय छात्र की मौत, आरा सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Arrah, Bhojpur | Sep 25, 2024 पवना थाना क्षेत्र के डिहरा गांव निवासी कमलेश सिंह के पुत्र संकेत कुमार नहर में दोस्तों के साथ बुधवार सुबह 9:00 बजे स्नान करने गया था। स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से छात्र की डूबने से मौत हो गई। मौत के बाद शव को घंटे मशकत के बाद स्थानीय लोगों द्वारा नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बुधवार शाम 5:00 बजे अस्पताल लाया गया जहा पोस्टमार्टम कराया गया