ईचागढ़: मातकामडीह में स्वर्णरेखा महोत्सव का आयोजन किया गया
ईचागढ़ प्रखंड के छाता मेला परिसर मातकामडीह में बुधवार दोपहर 3 बजे स्वर्णरेखा महोत्सव का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो शामिल हुए।यह महोत्सव नटराज कला केंद्र चोगा द्वारा हर वर्ष आयोजित की जाती है।लोक कला मंच खरसावां के द्वारा छऊ नृत्य में शिकारी की प्रस्तुती से दर्शकों का मन मोह लिया।