बैरिया: सुदिष्टपुरी में तीन पुस्तकों का विमोचन कुलपति व एडीआरएम ने किया, परंपरा को पुनर्जीवित करने का किया आह्वान
Bairia, Ballia | Dec 21, 2025 सुदिष्टपुरी में रविवार को 1 बजे से सोनबरसा गांव निवासी सुमित दुबे द्वारा लिखित तीन पुस्तकों हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति परंपरा, भारतीय ज्ञान परंपरा, विश्व गुरु भारत का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ संजीत गुप्ता ने कहा इस धरती पर मां ही ऐसी प्राणी है। जो सभी दुखों को सह