डेहरी: PDS डीलरों को गोदाम से कम राशन मिलने की शिकायत पर SDM लेंगे एक्शन, स्पेशल टीम करेगी अब गोदाम पर भी छापेमारी
Dehri, Rohtas | Feb 8, 2024 अनुमंडल क्षेत्र में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत गरीबों का राशन मिल बांटकर खाने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी।अनुमंडल प्रशासन की जद में सिर्फ बिचौलिए या Pds दुकानदार ही नहीं बल्कि खाद्य निगम के कम आपूर्ति को लेकर भी छापेमारी का दौरा शुरू होगा। यह जानकारी देते हुए डेहरी के एसडीएम सूर्यपताप सिंह ने बताया कि स्पेशल टीम अब गोदामों पर भी छापेमारी करेगी