सिंगोली कस्बे में खून पेशाब की जांचों के लिए संचालित हो रहे निजी लैब्स के अवैध रूप से संचालित होने की शिकायतों के बाद शुक्रवार दोपहर बाद सिंगोली पहुंचे डिप्टी कलेक्टर पराग जैन ने सभी लैब्स का निरीक्षण किया। लेकिन कस्बे में पांच में से चार लैब्स बंद पाई गई। ऐसे में संभावना व्यक्त की गई है कि बंद मिले सभी लैब्स अवैध रूप से संचालित हो सकते है।