कर्वी: रैपुरा के ओड़की माफी गांव में सर्प दंश से महिला की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
रैपुरा के ओड़की माफी गांव में बीते रविवार और सोमवार की रात्रि 2 बजे सर्प डसने से 36 वर्षीया महिला नीलू पत्नी अवधेश की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि नीलू घर में चारपाई पर सो रही थी ,तभी उसे सर्प ने डस लिया जिसकी सोमवार की सुबह 8:30 बजे मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का सोमवार की दोपहर 1बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।