गालूडीह थाना क्षेत्र के द रेस्ट्रो रेस्टोरेंट के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर शाम लगभग 7 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवक घायल हो गये, जिनमें दो की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. जबकि एक व्यक्ति को सामान्य रूप से चोटे लगी है. हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तीनों को सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा देखा व तत्काल पुलिस को