जनपद के ग्राम पंचायत नेवादा के पास एक तेज रफ्तार बाइक सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट जाने से बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घायल बाइक सवार को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए परिवार के सदस्य के द्वारा अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है। घायल का उपचार किया जा रहा है। हादसा सड़क पर तेज रफ्तार में संतुलन बिगड़ जाने के कारण हो गया था।