उरई: उरई के बस स्टैंड व रामकुंड पार्क का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण कमी मिलने पर कर्मचारियों की लगाई फटकार।
Orai, Jalaun | Jul 8, 2024 उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शहर उरई के बस स्टैंड व रामकुंड पार्क का जिला अधिकारी राजेश कुमार पांडे ने औचक निरीक्षण किया, वही निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड वी रामकुंड पार्क में साफ सफाई की व्यवस्थाएं नहीं मिली जिसको लेकर जिलाधिकारी ने कर्मचारियों की फटकार लगाई और कमियों को दूर करने के दिशा निर्देश दिए हैं।