फतेहपुर: यमुना नदी में रात के अंधेरे में मोरम खनन, पोकलैंड मशीन को नदी की धारा में उतारकर किया जा रहा खनन, ललौली के ओती खदान
फ़तेहपुर जिले के ललौली के ओती मोरम खदान में रात के अंधेरे में।यमुना नदी से मोरंग निकालते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि यमुना नदी दिन रात पोकलैंड मशीनों को उतारकर कर खनन किया जा रहा है। जबकि विभागीय अधिकारी जांच के बाद कार्यवाही की बात कह रहे है