भगवानपुर: झबरेड़ा थाना पुलिस ने संदिग्ध लोगों के सत्यापन के लिए चलाया अभियान, 5 के खिलाफ पुलिस एक्ट में की कार्रवाई
रुड़की की झबरेड़ा थाना पुलिस ने बाहरी प्रदेश को आए कर्मचारी,मजदूरो और अन्य जगहों पर काम करने वाले संदिग्ध लोगों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया है। यह अभियान एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर चलाया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने सत्यापन नहीं मिलने पर 14 लोगों पर दस –दस हजार का जुर्माना लगाया है। साथ ही पांच लोगों पर पुलिस एक्ट में कार्यवाही की गई है।