पीथमपुर: सागौर थाना क्षेत्र के मोती नगर से किशोरी हुई लापता, प्रकरण दर्ज
Pithampur, Dhar | Aug 26, 2024 सागौर थाना क्षेत्र के मोती नगर से किशोरी गुमशुदा हो गई।सागौर थाने के सहायक उपनिरीक्षक गोरी शंकर सोलंकी ने बताया कि मोतीनगर सागौर में रहने वाले मजदूर परिवार के मुखिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई की किशोरी करीब 24 घंटे से घर से लापता है।परिजनों ने अपने रिश्तेदारों और जान-पहचान के लोगों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।