नवाबगंज: कोतवली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर में गली के कुत्तों को खाने खिलाने पर नाराज हुए पडो़सी ने धमकाया
कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर में युवती द्वारा गली के कुत्तों को खाना खिलाने पर पडो़सी नाराज हो गए और उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। युवती ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है। बिहारीपुर की सरिता कुत्तों को घर में बुलाकर खाना डाल देती है। पडो़सी दिनेश,हिमांशु,विनय और राजीव दयाल इस बात से नाराज होकर अभद्रता करते हैं और जान से मारने की धमकी देते है।