लंभुआ: सुलतानपुर जिले में लंभुआ के प्राचीन शिव मंदिर पर भंडारे जलाभिषेक के बाद हजारों श्रद्धालु पहुंचे, प्रसाद ग्रहण किया
सुलतानपुर जिले के लंभुआ नगर पंचायत के प्राचीन शिव मंदिर पर मंगलवार को भारतीय कांवरिया सेवा समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश कुमार (अंगद सिंह) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समिति के प्रदेश प्रबंधक संतोष अग्रहरि और बाबा करूणा शंकर ने उनका अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया।