ज्ञानपुर: गोपीगंज में नवनिर्वाचित एमएलसी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
गोपीगंज नगर में लखनऊ से वाराणसी जाते समय भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव हम सभी मजबूती से लड़ने का काम करेंगे पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हम लोग बनाने जा रहे हैं। स्वागत करने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख सहित अन्य लोग मौजूद रहे।