सरस्वती विहार: क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम ने हत्या और लूट के मामले 1 शातिर आरोपी को गोंडा से किया गिरफ्तार
जाफराबाद इलाके में हुई सीनियर सिटीजन महिला की हत्या और लूट के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को गोंडा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजन शर्मा के रूप में हुई है। उसके पास से ज्वेलरी के अलावा मोबाइल, महंगी घड़ी, हाउस ब्रेकिंग हथियार के अलावा वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी पुलिस द्वारा जप्त किया गया है।