अमरवाड़ा की ग्राम पंचायत सुखारी कला में भ्रष्टाचार चरम पर :-
<nis:link nis:type=tag nis:id=Amarwara nis:value=Amarwara nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=Chhindwara nis:value=Chhindwara nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=collector_chhindwara nis:value=collector_chhindwara nis:enabled=true nis:link/>
अमरवाड़ा की ग्राम पंचायत सुखारी कला में सरपंच सचिव रोजगार सहायक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। रोजगार सहायक के द्वारा अतिरिक्त प्रभार के चलते सरपंच सचिव के साथ साठ-गांठ करके पंचायत कार्य एवं मनरेगा कार्य में लाखों रुपए के हेर फेर का आरोप है। ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के कारण नल जल सेवा भी प्रभावित हुई है। ग्रामीण जनों का कहना है कि नल जल की मासिक वसूली का गबन नल चालक द्वारा कर लिया गया है जिसका पंचायत के पास कोई हिसाब नहीं है। नल चालक जो की शराबी है उसे नल जल कार्य दिया गया है जो की आए दिन ग्रामीण वासियों से शराब पीकर विवाद करता है।