आरा: तेजस्वी यादव के आगामी कार्यक्रम को लेकर सर्किट हाउस में RJD नेता व अन्य महागठबंधन के नेताओं की हुई बैठक
Arrah, Bhojpur | Feb 19, 2024 22 फरवरी को होने वाले तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को लेकर सर्किट हाउस में आरजेडी नेता व अन्य महागठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। जगदीशपुर के नायका टोला में कार्यक्रम होना तय है। बैठक में तय किया गया कि ज्यादा से ज्यादा लोग तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में पहुंचेंगे। जन विश्वास यात्रा के तहत तेजस्वी यादव जगदीशपुर में आने वाले हैं और अपने 17 महीने के कार्यों को जनता को बताएंगे।