थानेसर: हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के ज़िले के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय पर किया प्रदर्शन
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिले के पदाधिकारी ने अपनी मांगों को लेकर आज कुरुक्षेत्र के लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया है। और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं पदाधिकारीयो ने ज्ञापन भी सौंपा है। कुरुक्षेत्र जिला प्रधान वीरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है।