निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा रेलवे स्टेशन के समीप महिला पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
निम्बाहेड़ा रेलवे स्टेशन के समीप बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में महिला के गले और हाथों पर गहरे घाव आए, जिन्हें उपचार के लिए सहकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की देखरेख में महिला का उपचार जारी है। घटना से माली समाज में आक्रोश फैल गया और युवाओं ने अस्पताल पहुंचकर पुलिस से तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।