डिंडौरी जिले के ग्राम पंचायत रकरिया के बड़ा टोला में शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने 10 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया । गौरतलब शाहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने शनिवार दोपहर 12:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी। दरअसल भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान शहपुरा विधायक का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया ।