लाडपुरा: महावीर नगर पुलिस ने दुकानों के शटर तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया, एक गिरफ्तार और 3 नाबालिग निरुद्ध
Ladpura, Kota | Jun 1, 2025 शहर की महावीर नगर पुलिस ने थाना क्षेत्र में शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार कर 3 नाबालिग को निरुद्ध किया है। महावीर नगर सीआई रमेश कविया ने रविवार दोपहर डेढ़ बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि गत 27 व 29 मई को थाना इलाके में दुकानों के शटर तोड़ कर नगदी मोबाइल व अन्य सामान चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया