मड़ियाहू: सड़क के किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला होमगार्ड
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के परऊपुर नहर की पटरी पर गंभीर रूप से घायल अचेतावस्था में होमगार्ड पड़ा मिला। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को सुबह 9 बजे के लगभग गंभीर रूप से घायल एक होमगार्ड को परऊपुर गांव के पास नहर की पटरी के किनारे पड़ा देखा। ग्रामीणों ने मामले की सूचना मड़ियाहूं पुलिस को दिया।