बहराइच: रसूलपुर इलाके में घर के बाहर खेल रहे बालक को कुत्ते ने नोचकर किया घायल, इलाज जारी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर इलाके में घर के बाहर खेल रहे बालक पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बालक को कुत्ते ने नोच कर घायल कर दिया। बालक को इलाज के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज जारी है। शुक्रवार को जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि बालक घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक कुत्ते ने बालक को नोच कर घायल कर दिया है।