ददरेवा के निकटवर्ती गांव धोलिया में बढ़ती चोरियों की घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों ने सुरक्षा के लिए अनूठी पहल शुरू की है। जिसमें पांच-पांच युवा प्रत्येक रात्रि गांव मेंं पहरा देंगे। ग्रामीणों का मानना है कि इस सामूहिक प्रयास से गांव में सुरक्षा का माहौल बनेगा और किसी भी बड़ी घटना को होने से पहले रोका जा सकेगा। गांववासियों ने युवाओं की इस पहल की सराहना की।