बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के कुर्वांचल नगर में लड़की के अपहरण का विरोध करने पर दबंगों ने परिवार के लोगों को जमकर पीटा
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के कुर्वांचल नगर में लड़की के अपहरण का विरोध करना परिवार के लोगों को महंगा पड़ गया। दबंगों ने घर में घुसकर बेहरमी से मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।