टेहरोली: गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने नगर की गल्ला मंडी का किया निरीक्षण
नगर की गल्ला मंडी में रविवार को गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने पहुँचकर निरीक्षण किया । इस मौके पर जमुना प्रसाद कुशवाहा उपभोक्ता संघ के सभापति भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान गरौठा विधायक ने कहा है कि मंडी को लेकर किसानों एवं व्यापारियों द्वारा विगत दिनों लगातार शिकायतें आ रही थी कि मंडी में सड़क एवं नीलामी चबूतरा एवं दुकानों की स्थिति बहुत ही खराब थी