सिकंदरा: सिकन्दरा-राजपुर सीमा पर नहर में मिली दो वर्षीय मासूम का शव, रस्सी से बंधी हालत में मिलने से फैली सनसनी
सिकन्दरा-राजपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित ग्राम डौंडियापुर के समीप नहर में एक करीब दो वर्षीय मासूम बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर राजपुर व सिकन्दरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नहर से बच्ची के शव को बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि मासूम क