उदयपुर जिले के भटेवर में ब्लॉक स्तरीय सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार सुबह रंगारंग आगाज होगा। गुरुवार शाम 6 बजे प्रतियोगिता के संयोजक मोहन मेनारिया ने बताया की सांसद खेलकूद महोत्सव के द्वितीय चरण में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भटेवर के खेल मैदान पर किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी भाग लेंगे।