नरसिंहपुर: नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ NSUI कार्यकर्ताओं का विरोध, रोड जाम कर नगर बंद की चेतावनी दी
नरसिंहपुर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ आज शनिवार एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और नगर पालिका के सामने मेन रोड को जाम कर दिया जहां आवागमन भी वधित हुआ और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई वहीं उनकी मांग है की सफाई कर्मियों का जल्द भुगतान किया जाए और नगर में फैली हुई गंदगी को साफ किया जाए।