अयोध्या। व्यापार अधिकार मंच के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक बुधवार शाम 5:00 बजे आवासीय कार्यालय पर संयोजक व भाजपा नेता सुशील जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में रामपथ सहित अन्य मार्गों के चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई।