किशनगंज: बस्ती के पास पहुंचा कूनो से आया चीता केपी-3, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
जानकारी मंगलवार शाम 6 बजे मिली Cheetah के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध Kuno National Park से निकलकर बारां जिले के जंगलों में पहुंचा चीता केपी-3 बांझआमली होते हुए रामगढ़ गांव की बस्ती के करीब पहुंच गया। अचानक चीता दिखाई देने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान चीता केपी-3 ग्रामीणों की ओर हमलावर अंदाज में बढ़ा, जिससे लोग जान बचाकर इधर-उधर भागे।