टोंक: ग्राम लतीफगंज को ग्राम पंचायत गठित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
Tonk, Tonk | Apr 15, 2025 टोंक राजस्व ग्राम लतीफगंज के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंच राजस्व ग्राम लतीफगंज के समीप स्थित राजस्व गांवों को सम्मिलित करते हुए लतीफगंज को ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाने का ज्ञापन सोपा है। ग्रामीण प्रकाश, पप्पू लाल, अशोक ने बताया कि ग्रामीणों ने पूर्व में जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी,कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी को भी ज्ञापन दिया जा चुका है।