आंवला: आंवला में तापमान गिरा, घना कोहरा छाया, यातायात प्रभावित, आगामी दिनों में वर्षा के आसार
आंवला में मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। बीते दिनों हुई वर्षा और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण चल रही ठंडी और शुष्क उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार सुबह सात बजे क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।