पटना ग्रामीण: पीरबहोर थाना में 27 अक्टूबर की हत्या मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार
बीते 27 अक्टूबर को राजधानी पटना के पीरबहोर थानान्तर्गत अज्ञात अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति की हुई हत्या मामले में 01 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार की दोपहर 2 बजे मामले की जानकारी देते हुए सेंट्रल sp स्वीटी सहरावत ने बताया कि उक्त घटना में तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान द्वारा कांड में संलिप्त 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।