पटना ग्रामीण: संध्या अर्घ्य के दौरान, CM नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ पटना के विभिन्न घाटों का दौरा किया
लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के मौके पर गुरुवार की संध्या करीब 5 बजे संध्या अर्घ्य के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ स्टीमर से पटना के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य लोग रहे।