बैतूल रानीपुर थाना क्षेत्र के हनुमान ढोल से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गुरुवार रात करीब 10.30 बजे आमढाना निवासी 20 वर्षीय गब्बू पिता राधेलाल उइके मजदूरी कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार की तेज सफेद हेडलाइट की रोशनी अचानक उसकी आंखों पर पड़ी, जिससे कुछ पल के लिए उसकी आंखें बंद हो गईं। बाइक अनियंत्रित हुई और सड़क किन