खंडवा नगर: निमाड़ अंचल में लोक पर्व गणगौर उत्सव की शुरुआत, माता के खड़े रखाए, 8 दिन बाद खुलेगी बाड़ी
निमाड़ के लोक पर्व की तैयारियां शुरू, मातृशक्ति ने किया जवारे का पूजन खंडवा। निमाड़ अंचल के पारंपरिक लोक पर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। एकादशी के अवसर पर मातृशक्ति द्वारा होली की राख का पूजन कर माता के जवारे बोए गए। इसी परंपरा के तहत शनिवार को मारवाड़ी क्षेत्र स्थित लक्ष्मी नारायण लोहार की बड़ी में महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ होली की राख का पूजन