अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में बीते 5 दिसंबर 2025 को रमेश मुर्मू पर गोली चलाने वाले को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने इस घटना के एक आरोपी सुनील मुर्मू को गिरफ्तार किया और साथ ही एक देसी रिवॉल्वर भी बरामद किया गया ।घटना के पीछे का मूल कारण आपसी दुश्मनी बताया जा रहा है।