मिर्ज़ापुर: एंटी इवेक्शन डे पर घंटाघर में विंध्य हाकर यूनियन, नेशनल हॉकर फेडरेशन और ऑल इंडिया वूमेन फेडरेशन ने किया प्रदर्शन
एंटी एविक्शन डे पर घंटाघर मैदान में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। उजाड़ीकरण के विरोध में पथविक्रेताओं की एकजुट आवाज़ गूंज रही थी। विंध्य हॉकर यूनियन, नेशनल हॉकर फेडरेशन तथा ऑल इंडिया वूमेन हॉकर फेडरेशन के संयुक्त बैनर तले उजाड़ीकरण विरोध दिवस के अवसर पर घंटाघर मैदान में एक विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।